• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर व्यापारियों का आक्रोश, छठ पूजा और त्योहारों के बाद बसों-ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़
Image

अलीगढ़ में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर व्यापारियों का आक्रोश, छठ पूजा और त्योहारों के बाद बसों-ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। दीपावली और भाई दूज के बाद शहर में लौटने वालों की भीड़ से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शुक्रवार को मसूदाबाद और सारसौल बस डिपो पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। बसें शहर में जाम के कारण आउटर से ही रवाना की जा रही थीं, जिससे यात्रियों को आउटर तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। बौनेर तिराहा, खैरेश्वर बाइपास जैसे स्थानों पर सैकड़ों यात्री बसों की प्रतीक्षा करते नजर आए।

त्योहारों के बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा लौटने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। वहीं, छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। प्रयागराज, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों जैसे महानंदा, सीमांचल, पूर्वा, लिच्छवी, वैशाली और कैफियत एक्सप्रेस में सामान्य दिनों से कहीं अधिक यात्री देखे गए। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए प्रयागराज–नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन 04145/04146 के दो फेरों का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर कोचों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

दूसरी ओर, शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने की। बैठक में महानगर की जाम समस्या पर व्यापारियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वार्ष्णेय ने कहा कि शहर के जीटी रोड, रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड और क्वार्सी चौराहा जैसे स्थान रोज जाम से जूझते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक कर्मियों की भर्ती के बावजूद उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं दिया गया, जिससे व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा।

महामंत्री राजीव सिंह और विशाल भगत ने कहा कि जाम के कारण लाखों रुपये का ईंधन रोज बर्बाद हो रहा है और आम जनता त्रस्त है। व्यापारियों ने मांग की कि प्रशासन तुरंत ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि त्योहारी सीजन में नागरिकों को राहत मिल सके।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *