• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में एक ही रात दो बड़ी चोरियां,भाजपा नेता उदयवीर सिंह प्रधान के घर लाखों का माल पार
Image

अलीगढ़ में एक ही रात दो बड़ी चोरियां,भाजपा नेता उदयवीर सिंह प्रधान के घर लाखों का माल पार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

महुआखेड़ा और क्वार्सी क्षेत्रों में वारदात, पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटीं

अलीगढ़ में शनिवार रात बदमाशों ने महुआखेड़ा और क्वार्सी थाना क्षेत्रों में बंद पड़े दो मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। दोनों घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

पहली वारदात: शिक्षक के घर से 25 लाख की चोरी

महुआखेड़ा क्षेत्र के विनय नगर निवासी शिक्षक प्रबुद्ध दीक्षित के बंद मकान में बदमाशों ने ताले तोड़कर प्रवेश किया। घर के अंदर अलमारी और कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने की चेन, अंगूठियां, झुमके, पायल, बिछुए समेत कई कीमती आभूषण शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब उनके भाई लक्ष्मीकांत दीक्षित घर लौटे और दरवाजा खुला पाया। अंदर आहट सुनकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि उनकी चप्पल और मोबाइल फोन वहीं छूट गया। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

दूसरी वारदात: भाजपा नेता उदयवीर सिंह प्रधान के घर भी चोरी

पहली घटना के कुछ ही घंटों बाद क्वार्सी क्षेत्र के नर्मदा विहार में भाजपा नेता और ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह के बंद मकान को भी निशाना बनाया गया। बदमाशों ने मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

उदयवीर सिंह अपने परिवार के साथ छुट्टी पर गांव गए हुए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का दावा: जल्द होगा खुलासा

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने की आशंका है। संभवतः पहली जगह असफल रहने के बाद बदमाशों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

#AligarhCrime #TheftCase #UPPolice #Burglary #CrimeNews #Investigation

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *