• Home
  • UP
  • यूपी :38 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 8 जिलों में बदले डीएम
Image

यूपी :38 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 8 जिलों में बदले डीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। रविवार देर रात जारी सूची में 8 जिलों—देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़—में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। इस बड़े बदलाव को प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार के तौर पर देखा जा रहा है।


8 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

सरकार ने जिन जिलों में डीएम बदले हैं, उनमें मधुसूदन हुल्गी को देवरिया, सैमुअल पाल एन को जौनपुर, आनंद वर्धन को मऊ और गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद, अंकित खंडेलवाल को संभल और अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का डीएम नियुक्त किया गया है।


कई अफसरों को अहम जिम्मेदारियां

इस फेरबदल में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुज सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अभिनव गोयल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर बनाया गया है।
डा. अल्का वर्मा को विशेष सचिव वित्त, जबकि निधि बंसल को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है।


राजस्व, वित्त और कल्याण विभाग में भी बदलाव

राजस्व, समाज कल्याण और वित्त विभागों में भी व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है।
प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव समाज कल्याण, रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त और दिव्या मित्तल को विशेष सचिव राजस्व बनाया गया है।
वहीं, महिला कल्याण विभाग में सी इंदुमती और वंदना वर्मा के बीच पदों का अदला-बदली की गई है।


विकास प्राधिकरण और आयोगों में नई नियुक्तियां

अंकुर कौशिक को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अवनीश सक्सेना को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है।
हरिकेष चौरसिया को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव और मदन सिंह गब्र्याल को विशेष सचिव आयुष बनाया गया है।


सीडीओ स्तर पर भी बड़े बदलाव

कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) का भी तबादला हुआ है।
प्रफुल्ल कुमार शर्मा को लखनऊ, नेहा ब्याडवाल को हरदोई, आलोक प्रसाद को गाजीपुर और कुमार सौरभ को गाजियाबाद का सीडीओ बनाया गया है।
दयानंद प्रसाद को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।


रिंकू सिंह राही की वापसी

इस सूची में एक खास नाम रिंकू सिंह राही का भी है। उनका इस्तीफा वापस होने के बाद उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।


प्रशासनिक कसावट की दिशा में कदम

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में तेजी लाने और विकास कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर जिलों में नए डीएम की तैनाती से स्थानीय प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

यहां देखें पूरी लिस्ट- किसको कहां मिली तैनाती

  • मधुसूदन हुल्गी विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद से डीएम देवरिया
  • सैमुअल पाल एन प्रबंध निदेशक केस्को व अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम से डीएम जौनपुर
  • आनंद वर्धन उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण से डीएम मऊ
  • गौरव सिंह सोगरवाल नगर आयुक्त गोरखपुर से डीएम महराजगंज
  • संतोष कुमार शर्मा डीएम महराजगंज से डीएम फिरोजाबाद
  • राजेंद्र पेंसिया डीएम संभल से डीएम मुरादाबाद
  • अंकित खंडेलवाल नगर आयुक्त आगरा से डीएम संभल
  • अभिषेक पांडेय अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद से डीएम प्रतापगढ़
  • शिव सहाय अवस्थी डीएम प्रतापगढ़ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
  • अनुज सिंह डीएम मुरादाबाद से विशेष सचिव मुख्यमंत्री
  • अभिनव गोयल मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद से उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण
  • अजय जैन मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ से नगर आयुक्त गोरखपुर
  • डा. अल्का वर्मा निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी यूपी
  • निधि बंसल प्रतीक्षारत से निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा
  • डा. दिनेश चंद्र डीएम जौनपुर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग
  • प्रवीण मिश्रा डीएम मऊ से विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग
  • रमेश रंजन डीएम फिरोजाबाद से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद
  • दिव्या मित्तल डीएम देवरिया से विशेष सचिव राजस्व विभाग
  • चंद्र शेखर प्रतीक्षारत से विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग
  • नेहा जैन विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को से प्रबंध निदेशक केस्को
  • समीर विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को
  • सी इंदुमती विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम से निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम
  • वंदना वर्मा निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम
  • राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज
  • प्रेम प्रकाश विशेष सचिव राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज
  • अंकुर कौशिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण
  • अवनीश सक्सेना सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक
  • हरिकेष चौरसिया विशेष सचिव आयुष से सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
  • मदन सिंह गब्र्याल उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव आयुष
  • सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई से अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम
  • प्रफुल्ल कुमार शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ
  • नेहा ब्याडवाल संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई
  • आलोक प्रसाद संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर
  • कुमार सौरभ संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद
  • दयानंद प्रसाद अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी गोंडा
  • जुहेर बिन सगीर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से विशेष सचिव एनआईआर विभाग
  • रिंकू सिंह राही संबद्ध राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन

#UPIAS #TransferNews #UttarPradesh #Bureaucracy #DMTransfer #BreakingNews #UPGovernment

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *