• Home
  • अलीगढ
  • मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के विवेक प्रथम
Image

मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के विवेक प्रथम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का मंच बनी विज्ञान प्रदर्शनी

अलीगढ़ मंडल के 23 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया नवाचार का प्रदर्शन

विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र

अलीगढ़, 13 जनवरी 2026। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र विवेक कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (संस्कृत विभाग) शीलेंद्र कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल, जिला समन्वयक कासगंज डॉ. जयंत गुप्ता तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का बैज लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

मॉडलों का अवलोकन करने के उपरांत मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक शीलेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टि और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की विज्ञान प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेना चाहिए, जिससे उनमें तार्किक सोच, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो। उन्होंने कहा कि आज के समय में विज्ञान और प्रौद्योगिकी ही समाज को नई दिशा दे सकती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विद्यार्थियों की जिज्ञासा, खोज, प्रयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं अत्यंत आवश्यक हैं। इससे छात्रों की प्रतिभा निखरती है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।

जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में अलीगढ़ मंडल के 23 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 15 मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा कुल 30 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, बायो एनर्जी, सौर ऊर्जा, स्मार्ट डस्टबिन, फुट स्टेप एनर्जी, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर, माइक्रो प्लास्टिक सेंसर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट ऑर्गेनिक फार्मिंग, चंद्रयान-3 दूरसंचार एवं हाइड्रोलिक ट्रैफिक सिस्टम जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मंडलीय मूल्यांकन समिति में प्रोफेसर कवि शंकर वार्ष्णेय, प्रोफेसर अनवर शहजाद, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरभि वार्ष्णेय एवं ब्रजेश दीक्षित शामिल रहे, जिन्होंने सभी मॉडलों का गहन मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रशेखर द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम स्थान विवेक कुमार (ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल), द्वितीय स्थान रोहित (श्री गणेश इंटर कॉलेज, कासगंज), तृतीय स्थान माडिया अहमद (लेडी ऑफ फातिमा, अलीगढ़), चतुर्थ स्थान भावना पुंढीर (सब्द पब्लिक स्कूल, मोहनपुर), पांचवां स्थान रेयान नवाब (ब्लॉसम पब्लिक स्कूल), छठा स्थान यथार्थ दुआ (बिजनेस पब्लिक स्कूल), सातवां स्थान ईशान दुबे (के.एम. इंटर कॉलेज, पटियाली), आठवां स्थान गुलफिशा (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अतरौली) तथा विशाल कुमार और अन्वेषा अग्रवाल को भी पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न एवं नकद पुरस्कार आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top