• Home
  • Delhi
  • यूपी में सुबह की बारिश से बदला मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार
Image

यूपी में सुबह की बारिश से बदला मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

यूपी,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है।

दिल्ली का तापमान और AQI

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि बारिश के बावजूद वायु गुणवत्ता अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। आनंद विहार, जहांगीरपुरी, बवाना और चांदनी चौक जैसे क्षेत्रों में AQI बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।

जनवरी में चार साल का रिकॉर्ड

राजधानी में इस बार जनवरी महीने में कुल 25.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो बीते चार वर्षों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 में 8.3 मिमी, 2023 में 20.4 मिमी और 2022 में 88.2 मिमी बारिश हुई थी।

यूपी में बारिश और आंधी की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण 1 से 3 फरवरी के बीच मौसम बदला रहेगा। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर सहित कई इलाकों में हल्की आंधी, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चंपारण समेत 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में 1 से 3 फरवरी तक बर्फ गिरने के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ सकती है।

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

रसोई गैस महंगी: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आज से लागू हुई नई कीमतें, रसोई का बजट बिगड़ा नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top