• Home
  • अलीगढ
  • किसान भाइयों को 50% अनुदान पर गेहूं, सरसों, चना, मटर व मसूर के बीज उपलब्ध
Image

किसान भाइयों को 50% अनुदान पर गेहूं, सरसों, चना, मटर व मसूर के बीज उपलब्ध

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 25 अक्टूबर 2025: किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर अब गेहूं, सरसों, चना, मटर और मसूर की विभिन्न प्रजातियों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि इन बीजों का वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गेहूं के प्रमाणित बीज 4680 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध हैं, जिसमें 2340 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है और उतनी ही राशि किसान को जमा करनी होगी। वहीं, गेहूं के आधारीय बीज 7872 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहे हैं, जिन पर 2436 रुपये का अनुदान व 2436 रुपये कृषक अंश है। सरसों या राई के बीज पर 5423.50 रुपये का अनुदान और उतना ही कृषक अंश जमा करना होगा। चना के प्रमाणित बीज पर 5160 रुपये, मटर पर 3546.50 रुपये तथा मसूर पर 5525 रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जा रहा है।

कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर पर्ची प्राप्त करें और पर्ची पर अंकित कृषक अंश की राशि ही जमा करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को निर्धारित अंश के अलावा कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं देनी है। यह योजना सीमित समय तक उपलब्ध है, इसलिए किसान शीघ्र लाभ उठाएं।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *