• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अटल आवासीय विद्यालय में कराया गया योगाभ्यास
Image

अलीगढ़: अटल आवासीय विद्यालय में कराया गया योगाभ्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 08 जून 2025 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिरौलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के उपलक्ष्य में अटल आवासीय विद्यालय टमकौली में विशेष योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन योग प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर शिवा पाठक, योग सहायक ललिता और कृष्ण वीर द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। सत्र में “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम के अंतर्गत योग प्रोटोकॉल के अनुसार छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को योगाभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी संजेश कुमार और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका को भी विशेष योग प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे आगे योग अभ्यास को निरंतर संचालित कर सकें।

कार्यक्रम में कुल 115 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझते हुए अभ्यास किया।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *