• Home
  • चलते-चलते
  • बीड़ी देने से मना किया तो युवक को घोंप दिया चाकू, गिरफ्तार
Image

बीड़ी देने से मना किया तो युवक को घोंप दिया चाकू, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में बीड़ी देने से मना करने पर 16 वर्षीय किशोर ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में आकर पीड़ित पर कई बार वार किया और उसे झाड़ियों में फेंककर भाग गया। बाद में आरोपी को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया गया, जहां वह सो रहा था।

यह घटना सोमवार सुबह सामने आई जब ईआरवी टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का झुंड दिखा। जांच में टीम को एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के गहरे घाव थे। घायल की पहचान कृष्ण साहनी के रूप में हुई, जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

होश आने पर साहनी ने बताया कि उसने बीड़ी देने से इनकार किया था, जिसके बाद किशोर ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है और नशे की लत का शिकार है। घटना के वक्त वह गांजे के नशे में था। बहस के बाद वह घर से चाकू लाया और साहनी पर जान से मारने के इरादे से वार कर दिया।

पुलिस ने उसके पास से खून से सना चाकू बरामद किया है। आरोपी को सुधार गृह भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

Releated Posts

BRICS मंच से भारत के 5 बड़े संदेश, जयशंकर ने दुनिया को दिया संतुलन और संवाद का मंत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की मजबूत आवाज नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

बैंकिंग सेक्टर में ‘भारत’ का बोलबाला! FY26 में सरकारी बैंकों ने रचा नया इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रिकॉर्ड मुनाफे से चमके सरकारी बैंक भारतीय सरकारी बैंकों (पीएसबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

UAE से यूरोप तक: 5 देशों के दौरे पर पीएम मोदी, ऊर्जा सुरक्षा और FTA पर रहेगा फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की रणनीतिक पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi 15 से 20 मई…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

18 साल के बाद भी अनाथ युवाओं का सहारा बनेगी दिल्ली सरकार, ‘आफ्टरकेयर स्कीम’ को मंजूरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान Rekha Gupta ने मातृ दिवस के अवसर पर अनाथ…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top