• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: हरदुआगंज खेत में पानी रोकने को लेकर मारपीट, युवक घायल
Image

अलीगढ़: हरदुआगंज खेत में पानी रोकने को लेकर मारपीट, युवक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 अलीगढ़

हरदुआगंज। अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र के गांव खानआलमपुर में रविवार को खेत में पानी के बहाव को रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

गांव निवासी हरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के वनकट में उसका खेत है, जिसमें अक्सर गांव का पानी बहकर आता है। रविवार सुबह वह खेत में बह रहे पानी को रोकने गया था। तभी गांव के ही प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश उर्फ मौनी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गए और पानी रोकने से मना किया। इस पर कहासुनी हो गई और आरोप है कि तीनों ने हरेंद्र के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

वहीं प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश का कहना है कि जिस जगह से पानी बह रहा है, वह पिछले साल बचत भूमि को कब्जा मुक्त कराकर बनाई गई थी, और उसी में गांव का पानी बहता है। आरोप लगाया कि हरेंद्र उस जमीन को घेरना चाहता है, जिससे विवाद हुआ। उन्होंने मारपीट के आरोप को सिरे से खारिज किया है।

हरेंद्र ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top