• Home
  • रायबरेली
  • रायबरेली: आयात-निर्यात लाइसेंस के नाम पर 21 लाख की ठगी, दिल्ली की कंपनी पर FIR दर्ज
Image

रायबरेली: आयात-निर्यात लाइसेंस के नाम पर 21 लाख की ठगी, दिल्ली की कंपनी पर FIR दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 6 अप्रैल: 2025:रायबरेली,

रायबरेली में एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ है, जहां आयात-निर्यात लाइसेंस दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली स्थित ‘यूनिवर्स व्यापारडॉट कंपनी’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन तय समय पर कोई लाइसेंस मुहैया नहीं कराया गया। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस मामले में कंपनी की महिला प्रतिनिधि रिया और हेड गौरव के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसे शुरुआत में कारोबार के सुनहरे अवसर दिखाकर फंसाया गया और बाद में लगातार बहानेबाजी कर समय टालते रहे।

एसपी के आदेश पर मामला गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Releated Posts

रायबरेली में PDA रथ पर सवार होंगे अखिलेश, राहुल लोधी के घर चाय पर होगी मुलाकात

सपा-एबीवीपी विवाद के बाद 24 सितंबर को पहुंचेंगे सपा प्रमुख, चुरुआ से रथ के जरिए रायबरेली शहर आने…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

छह साल बाद आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जिला जज की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला,दो आरोपी बरी;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रायबरेली में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड सूबेदार से 82.5 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में साइबर अपराध का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

रायबरेली :निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने आठ लोगों को रौंदा, चार लड़कियों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सामुदायिक भोज से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसारायबरेली जिले में रविवार को तेज रफ्तार का…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *