• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 68 ग्रामों के तालाब होंगे मत्स्य पालन के लिए आवंटित, 27 मई से शिविर की शुरुआत
Image

अलीगढ़: 68 ग्रामों के तालाब होंगे मत्स्य पालन के लिए आवंटित, 27 मई से शिविर की शुरुआत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 21 मई : 2025

अलीगढ़, 21 मई 2025 — अलीगढ़ जनपद के खैर तहसील अंतर्गत आने वाले 68 ग्रामों के तालाबों को अब मत्स्य पालन के उद्देश्य से पट्टे पर आवंटित किया जाएगा। इस संबंध में उप जिलाधिकारी खैर महिमा राजपूत ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि इन तालाबों के पट्टे आगामी 10 वर्षों के लिए आवंटित किए जाएंगे।

इस प्रक्रिया के तहत पहला पट्टा शिविर 27 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा, जबकि इसके बाद यह शिविर हर माह के पहले मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील खैर के सभागार में आयोजित किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता स्वयं तहसीलदार खैर द्वारा की जाएगी।

  • 2 हेक्टेयर तक के तालाबों का पट्टा ₹2500 से ₹5000 प्रति हेक्टेयर की दर से आवंटित किया जाएगा।
  • 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का आवंटन पंजीकृत मत्स्य जीवि सहकारी समितियों को ₹10,000 प्रति हेक्टेयर की दर से किया जाएगा।

एदलपुर, खंडेहा, खेड़ा, खेड़ा किशन, नगला कला, गढ़ी उर्फ नगला श्यौराम, गणेशपुर, जैदपुरा, तेहरा, धर्मपुर, गौरोला, राजपुर, फतेहगढ़ी, मौर, बिरौला, मानौली, भारेरी, मानुपर, मीरपुर दहौड़ा, लक्ष्मणगढ़ी, शिवाला, समापुर, सुजानपुर, सोतीपुरा, हेतलपुर, सोफा, अटारी, छजपुर, जहानगढ़, दमुआका, पैमपुर, बिजपुरी, मढ़ा हबीबपुर, बामौती, कसीसो, कादिरपुर कारह, कीलपुर, जान्हेरा, उसरह रसूलपुर, नायल, कीरतपुर, नगौला, चौबाना, जट्टारी, पलाचांद, बझेड़ा चण्डौस, बांकनेरा, बूढ़ाका, भोगपुर, भोजाका, निवसाना, रायपुर, वैना, सजना, सलेमपुर, स्यारौल, हरसुख की नगलिया, बामोती, भदियार, गोंदोली चण्डौस, जलालपुर, निसूजा, पलसेड़ा, बसेरा, भरतपुर, विजना की नगरिया और शादीपुर।

पट्टा प्राप्त करने के इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति 27 मई को आयोजित होने वाले शिविर में या उसके बाद प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
अपराह्न 2 बजे के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन दस्तावेज़ों के साथ करें आवेदन:

  • खसरा व खतौनी की प्रति
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

उप जिलाधिकारी खैर ने सभी इच्छुक मत्स्य पालकों, किसानों एवं सहकारी समितियों से अपील की है कि वे समय से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। तालाबों का पट्टा मिलने से स्थानीय स्तर पर मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक आत्मनिर्भरता और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top