• Home
  • आगरा
  • जम्मू-कश्मीर में तैनात आगरा के सीआरपीएफ जवान अभिषेक शर्मा लापता, चार दिन से कोई सुराग नहीं
Image

जम्मू-कश्मीर में तैनात आगरा के सीआरपीएफ जवान अभिषेक शर्मा लापता, चार दिन से कोई सुराग नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025

आगरा/उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित झाखौरी सीआरपीएफ कैंप से तैनात आगरा निवासी जवान अभिषेक शर्मा बीते चार दिनों से लापता हैं। परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है, वहीं किसी साजिश या षड्यंत्र की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। अभिषेक 137 बटालियन में मिनिस्ट्रियल क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

अभिषेक शर्मा की आखिरी लोकेशन उधमपुर के एमएच चौक क्षेत्र की मिली है, जहां उन्हें सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए देखा गया। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों के अनुसार, वह आमतौर पर सुबह 7 से 8 बजे के बीच जागते थे, लेकिन 26 मई को वह सुबह 6 बजे ही कैंप से निकल गए थे। जबकि आमतौर पर वह शाम के समय कैंप से बाहर जाया करते थे।

अभिषेक ने आखिरी बार अपने जूनियर को फोन कर कहा था कि वह ऑफिस देर से पहुंचेंगे और काम संभालने को कहा था। इसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।

अभिषेक आगरा के शाहगंज क्षेत्र के मुरली विहार कॉलोनी के निवासी हैं। उनके पिता हरिओम शर्मा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। बेटे के लापता होने से परिवार सदमे में है।

अभिषेक के भाई अंकुर शर्मा हाल ही में उधमपुर से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि वे 29 मई को झाखौरी कैंप पहुंचे थे, जहां अधिकारियों ने उन्हें खोजबीन की स्थिति से अवगत कराया। फिलहाल स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ जवान उनकी तलाश में जुटे हैं।

मां-बाप की आंखें बेटे की राह तक रहीं

अभिषेक की मां कमलेश शर्मा ने बताया कि रोज रात को बेटे से घंटों बातें होती थीं। 25 मई की शाम को आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। पिता हरिओम शर्मा ने कहा, “चार दिन से कोई खबर नहीं है। हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि अभिषेक सकुशल लौट आए।”

Releated Posts

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top