• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: वार्ड-10 सराय बीनीयाल में गंदे पानी की सप्लाई से महिलाओं ने जताया विरोध
Image

अलीगढ़: वार्ड-10 सराय बीनीयाल में गंदे पानी की सप्लाई से महिलाओं ने जताया विरोध

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 31 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। वार्ड-10 सराय बीनीयाल में गंदे पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे घरों में बदबू फैल जाती है और रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि गंदा पानी टंकी में भरने से नहाने, कपड़े धोने और खाना बनाने जैसे जरूरी कामों में दिक्कतें आ रही हैं। नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी इतना दूषित है कि उसका उपयोग दैनिक कार्यों में भी नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कई बार शिकायत करने की बात भी कही, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, इस मामले में अवर अभियंता (JE) नरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत अभी तक उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक टीम को मौके पर भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top