• Home
  • नई दिल्ली
  • जी-7 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री का आमंत्रण, भारत करेगा भागीदारी
Image

जी-7 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री का आमंत्रण, भारत करेगा भागीदारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अलीगढ़

 नई दिल्ली, 6 जून 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्हें कनाडा के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी का फोन आया। पीएम मोदी ने उन्हें चुनाव जीतने की बधाई दी और जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस साल का जी-7 सम्मेलन 15 से 17 जून 2025 के बीच कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित कनानास्किस में आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत और कनाडा दोनों ही जीवंत लोकतंत्र हैं, जो गहरे जन-से-जन संबंधों से जुड़े हैं। हम आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर मिलकर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। मैं शिखर सम्मेलन में हमारी बैठक को लेकर उत्सुक हूं।”

इस सम्मेलन में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी जैसे G7 सदस्य देशों के अलावा भारत, ब्राज़ील, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और ऑस्ट्रेलिया को भी आमंत्रित किया गया है।

भारत-कनाडा संबंधों में नरमी के संकेत

भारत और कनाडा के बीच संबंधों में तनाव सितंबर 2023 में उस वक्त बढ़ गया था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को “बेबुनियाद और गलत” बताया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कई राजनयिकों को निष्कासित किया गया।

हालांकि हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच फोन पर हुई बातचीत ने रिश्तों में सुधार की उम्मीदें फिर से जगा दी थीं।

विपक्ष ने उठाए थे सवाल

हाल के दिनों में विपक्षी दलों ने भारत को G7 में आमंत्रित न किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे एक “बड़ी कूटनीतिक चूक” बताते हुए कहा था कि छह वर्षों में पहली बार भारत को आमंत्रण नहीं मिला।

Releated Posts

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

मालवीय नगर अग्निकांड: ‘दिल्ली में सब चलता है’ वाले दावे ने खड़े किए बड़े सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: होटल मालिक के बयान से जांच का दायरा बढ़ा नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पद्म श्री से सम्मानित सिलंबम गुरु के. पजानिवेल ने पीएम मोदी को किया साष्टांग प्रणाम, चर्चा में आया भावुक पल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top