• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: किशनपुर में फैली गंदगी से लोगों में पनप रहा आक्रोश
Image

अलीगढ़: किशनपुर में फैली गंदगी से लोगों में पनप रहा आक्रोश

हिन्दुस्तान मिरर ,06 अक्टूबर 2025:

अलीगढ़। सुनीता बघेल ।
नगर आयुक्त के स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देशों के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। किशनपुर पानी टंकी के पास कूड़े के बड़े-बड़े ढेर ने साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई दिनों से कूड़ा जमा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासी मोहित कुमार ने बताया कि कई बार पार्षद और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कूड़े के ढेर के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बच्चों में बुखार जैसी बीमारियाँ फैलने लगी हैं। नागरिकों का कहना है कि सफाईकर्मी कई दिनों से क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा साफ-सफाई को लेकर स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि किसी भी वार्ड में गंदगी न फैले और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। लेकिन, कूड़ा उठाने वाली कंपनी के उदासीन रवैये से आयुक्त के प्रयासों को पलीता लग रहा है।

क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाए ताकि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य साकार हो सके और शहर को वास्तव में “स्वच्छ अलीगढ़” के रूप में स्थापित किया जा सके

Releated Posts

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 23-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू को डीआरडीओ से 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्टअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को रक्षा अनुसंधान…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीतापुर की शिखा बनीं प्रदेश टॉपरउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले को नए नेतृत्व की दिशा मिल गई है। वर्ष 2013…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top