• Home
  • देश-विदेश
  • इजरायल-हमास में हुआ युद्धविराम समझौता, ‘गाजा डील’ की शर्तें सामने आईं
Image

इजरायल-हमास में हुआ युद्धविराम समझौता, ‘गाजा डील’ की शर्तें सामने आईं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से चल रहे गाजा युद्ध के अंत की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है। दोनों पक्षों ने युद्धविराम समझौते पर सहमति जताई है। इजरायली कैबिनेट ने सीजफायर को मंजूरी दे दी है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘कंप्लीट एंड टू द गाजा वार’ नामक एक कथित दस्तावेज लीक हुआ है, जिसमें युद्धविराम की शर्तें विस्तार से दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि यह समझौता अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुआ है।

दस्तावेज के मुताबिक, इजरायली सरकार की मंजूरी मिलते ही युद्धविराम तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगा। इसमें 72 घंटे तक हवाई और तोपखाने की सभी कार्रवाइयों को रोकने का निर्देश है। इस दौरान इजरायली सेना को निर्धारित इलाकों तक पीछे हटना होगा और हवाई निगरानी भी रोक दी जाएगी। समझौते के अनुसार, 72 घंटे के भीतर हमास को सभी इस्राइली बंधकों—चाहे वे जीवित हों या मृत—को रिहा करना होगा। वहीं, इजरायल को अपने फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों की जानकारी साझा करनी होगी।

मानवीय सहायता योजना के तहत गाजा में तत्काल राहत सामग्री, दवाइयां और भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए अमेरिका, कतर, मिस्र, तुर्की और अन्य देशों का एक संयुक्त निगरानी दल (Joint Task Force) बनाया जाएगा। यह दल युद्धविराम और कैदी रिहाई की सभी प्रक्रियाओं पर नजर रखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 200 से ज्यादा सैनिक इजरायल भेजेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पक्ष समझौते का उल्लंघन न करे।

इस युद्धविराम का उद्देश्य गाजा में चल रहे संघर्ष का औपचारिक अंत करना और क्षेत्र में स्थायी शांति बहाल करना है।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *