• Home
  • अलीगढ
  • मैजिक मसाला रेस्टोरेंट का आगरा रोड पर भव्य उद्घाटन: लीजिये वेज-नॉनवेज का अलग स्वाद
Image

मैजिक मसाला रेस्टोरेंट का आगरा रोड पर भव्य उद्घाटन: लीजिये वेज-नॉनवेज का अलग स्वाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आगरा रोड बिजली घर के नजदीक रविवार को मैजिक मसाला रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। इस नए रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन को अलग-अलग रसोई में तैयार किया जाएगा, ताकि स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का पूरा ध्यान रखा जा सके।

भाजपा नेता मानव महाजन, पवन खंडेलवाल और दीपक गुप्ता ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मानव महाजन ने कहा कि मैजिक मसाला में खाने का अलग और अनोखा स्वाद मिलेगा। वहीं पवन खंडेलवाल ने दावा किया कि यहां का शाकाहारी और मांसाहारी भोजन दोनों ही ग्राहकों को अलग अनुभव देगा।

रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर योगेश गुप्ता ने बताया कि रेस्टोरेंट में मुंबई से बुलाए गए सैफ काम करेंगे। सभी व्यंजनों में स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। शुद्ध मसालों का इस्तेमाल प्राथमिकता है और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि परिवार सहित आने वाले लोग आरामदायक और स्वच्छ वातावरण में भोजन का आनंद ले सकें।

कुंज गुप्ता ने बताया कि शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग-अलग रसोई और सैफ की व्यवस्था की गई है। इससे ग्राहकों की सुविधा और पसंद का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उद्घाटन के अवसर पर करन मित्तल, सक्षम मित्तल, कुणाल गुप्ता, सुमित अग्रवाल, भाजपा नेता विक्रांत गर्ग, मोतीलाल वार्ष्णेय, अरविंद बंसल, मनोज सुपरा, राजीव गुप्ता, राजीव अरोरा, संजू ढंग, पंकज धीरज, अजय अग्रवाल, मुनेंद्र वार्ष्णेय बुक्स, पवन गुप्ता छर्रा, अनमोल अग्रवाल, गुरदीप सिंह बॉन्ड, दिलीप कुमार, मनोज गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मैजिक मसाला अब आगरा रोड पर स्वादिष्ट और अलग अंदाज के भोजन का नया केंद्र बनकर उभरा है, जहां लोग परिवार और मित्रों के साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

Releated Posts

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *