• Home
  • Delhi
  • अमेरिका में शटडाउन से हवाई सेवाएं ठप, 6,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
Image

अमेरिका में शटडाउन से हवाई सेवाएं ठप, 6,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अमेरिका में जारी सरकारी शटडाउन ने देशभर की हवाई सेवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। शटडाउन को 39 दिन हो चुके हैं और स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार को उड़ानों के संचालन में भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के कामकाज पर रोक के कारण वायु यातायात नियंत्रण प्रभावित हुआ है। इससे देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उड़ानों की संख्या सीमित करनी पड़ी। रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जबकि 5,000 से अधिक उड़ानें कई घंटे देरी से रवाना हुईं। हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं और कई जगहों पर सुरक्षा जांच की प्रक्रिया भी धीमी हो गई है, क्योंकि एफएए और ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) के कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण काम पर नहीं आ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शटडाउन जल्द खत्म नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। विमान कंपनियों ने चेतावनी दी है कि उड़ानों में कटौती से अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह कांग्रेस से सहमति बनाकर सरकारी कामकाज दोबारा शुरू करे, ताकि सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।

Releated Posts

मोदी-ट्रंप मुलाकात:G-7 शिखर सम्मेलन में 45 मिनट की वार्ता, व्यापार, सुरक्षा और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा

ट्रेड से सुरक्षा तक: मोदी-ट्रंप मुलाकात ने दिए कई बड़े कूटनीतिक संदेश फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला: DTC बसों में तैनात होंगी महिला मार्शल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : LG ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

G-7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप का अंदाज: बोले- “I Am The Boss”, नेताओं के बीच छाया बयान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बैठक में सबसे आखिर में पहुंचे ट्रंप, मजाकिया अंदाज में कही बात फ्रांस के…

ByByHindustan Mirror News Jun 17, 2026

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top