• Home
  • अलीगढ
  • जन कल्याण समिति ने दिल के मरीज़ फ़िरोज़ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा दान किया
Image

जन कल्याण समिति ने दिल के मरीज़ फ़िरोज़ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा दान किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज | 6 अप्रैल 2025 | अलीगढ़

जन कल्याण समिति, अलीगढ़ ने अपने विज़न और प्रधानमंत्री स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर योजना के तहत एक ज़रूरतमन्द व बेरोज़गार व्यक्ति, फ़िरोज़ खान को ई-रिक्शा दान कर उसकी सहायता की है। फ़िरोज़ खान ह्रदय रोगी हैं और दो वर्ष पूर्व जे.एन.एम.सी. के CTVS विभाग में डॉ. मो. आज़म हसीन द्वारा उनकी ओपन हार्ट सर्जरी की गई थी। इस सर्जरी में जन कल्याण समिति ने आर्थिक सहयोग भी किया था। डॉक्टरों ने फ़िरोज़ को भारी कार्य से मना किया, जिससे वह काम नहीं कर पा रहे थे और परिवार के पालन-पोषण में कठिनाई आ रही थी।

फ़िरोज़ के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। आमदनी बंद होने के कारण दवा का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया था। समिति को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पुनः फ़िरोज़ की मदद का निर्णय लिया। संस्था ने डॉक्टरों से परामर्श के बाद आत्मनिर्भर योजना के तहत फ़िरोज़ को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जिससे वे अब रोज़गार के माध्यम से अपनी आजीविका चला सकें।

इस अवसर पर डॉ. ज़ेड ए डेंटल कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर एस.एस. अहमद द्वारा ई-रिक्शा सौंपा गया। संस्था के अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल व अन्य सदस्यों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top