हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 अप्रैल: 2025:अलीगढ़ ,
अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से जुड़े सिटी स्कूल की भूमि रजिस्ट्री में 1.28 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का मामला उजागर हुआ है। तीन साल पहले कराई गई इस रजिस्ट्री में एक तरफ की सड़क को छुपा लिया गया था, जिससे स्टांप शुल्क कम लगाकर सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व नुकसान पहुंचाया गया।
एडीएम (वित्त) मीनू राणा की जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एआईजी स्टांप ने एएमयू को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि जिस भूमि की रजिस्ट्री कराई गई, वह चारों ओर से सड़क से घिरी हुई है, लेकिन दस्तावेजों में केवल तीन तरफ की सड़क का ही उल्लेख किया गया, जिससे स्टांप शुल्क कम दर्शाया गया।
















