हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 1 मई : 2025,
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के शीशिया पाड़ा में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष के भतीजे यश गोयल पर एक युवक को गोली मारने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुराना विवाद था, जिसके चलते गोलीकांड की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद घायल युवक को तत्काल वरुण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
















