• Home
  • आगरा
  • तालाब की गंदगी बनी युवक की मौत का कारण, गोवंश भगाते समय फिसला पैर, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव
Image

तालाब की गंदगी बनी युवक की मौत का कारण, गोवंश भगाते समय फिसला पैर, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 16 मई : 2025

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के नैनान ब्राह्मण गांव में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 38 वर्षीय युवक किशन पाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशन पाल घर के पास घूम रहे गोवंश को भगाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसला और वे सीधे करीब 30 फीट गहरे तालाब में जा गिरे।

तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने जब किशन पाल को गिरते देखा तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और रस्सी लेकर उन्हें बचाने की कोशिश की गई। लेकिन तालाब में अत्यधिक गंदगी और बदबू के चलते तैराक भी समय पर युवक को तलाश नहीं कर सके। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन किशन पाल को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी मीनू देवी ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तालाब में वर्षों से सफाई नहीं हुई है। अगर समय रहते तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण कर दिया गया होता, तो आज उनके पति की जान बच सकती थी। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया।

किशन पाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मीनू देवी और चार बेटियां हैं। बड़े भाई डूंगर सिंह ने बताया कि किशन पाल घर के पास घूम रहे गोवंश को भगाने निकले थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और तालाब की उपेक्षा ने एक जान ले ली। ग्रामीणों ने मांग की है कि तालाब की तत्काल सफाई की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Releated Posts

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top