• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मिशन शक्ति में दिखी नारी सशक्तिकरण की झलक, एक दिन की बीएसए बनीं सुरभि
Image

अलीगढ़: मिशन शक्ति में दिखी नारी सशक्तिकरण की झलक, एक दिन की बीएसए बनीं सुरभि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनूठी पहल की। इस दौरान पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय एलमपुर, विकास खंड लोधा, अलीगढ़ की कक्षा-आठ की छात्रा सुरभि को एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया। बीएसए का कार्यभार संभालते ही सुरभि ने विभाग की कार्ययोजना का परीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरे कार्यालय का कार्य उसी दिन उनके निर्देशों पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि यह आयोजन महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उ.प्र. लखनऊ तथा जिलाधिकारी अलीगढ़ के निर्देश पर किया गया। एक दिन की बीएसए बनी सुरभि ने शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने और अध्यापकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने जैसे अहम निर्देश दिए।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा-आठ की ही छात्रा नंदिनी को विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। नंदिनी ने विद्यालय की अध्यापिकाओं से एक-एक कर शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की पढ़ाई की जानकारी ली। इस अवसर पर सुरभि ने समाज में व्याप्त आर्थिक असमानता को दूर करने और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने पर भी जोर दिया। एक दिन के लिए बीएसए बनना उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि का कारण बना।

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अगस्त तक पूरा होगा दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top