हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 अप्रैल: 2025:अलीगढ़,
अलीगढ़, प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अलीगढ़ संभाग में अवैध और अपंजीकृत ई-रिक्शा के विरुद्ध अप्रैल माह भर चलने वाले अभियान की शुरुआत जोरशोर से हो चुकी है। 01 अप्रैल से 05 अप्रैल तक परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत कुल 343 ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया गया है। इनमें 102 वाहन अपंजीकृत पाए गए जबकि 298 अन्य मामलों में नियमों का उल्लंघन हुआ।
आरटीओ दीपक कुमार शाह ने जानकारी दी कि अब तक 241 ई-रिक्शा वाहनों को विभिन्न थानों में निरूद्ध किया जा चुका है। यह अभियान अलीगढ़ संभाग के चारों जिलों—अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज—में एक साथ चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई पूरे अप्रैल माह तक युद्धस्तर पर जारी रहेगी,
















