• Home
  • अयोध्या
  • अयोध्या में धोखा देकर शादी, धर्म छुपाने के बाद युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव: केस दर्ज
Image

अयोध्या में धोखा देकर शादी, धर्म छुपाने के बाद युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव: केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 28 अप्रैल: 2025,

अयोध्या।
रामनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर पहले युवती से नजदीकी बढ़ाई, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर शादी के लिए मजबूर किया। शादी के बाद उसने महिला पर पूजा-पाठ छोड़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

कैसे शुरू हुई साजिश?

पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला के माध्यम से आरोपी युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए नजदीकी बढ़ाई। एक दिन आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए शादी का दबाव बनाया गया।

मंदिर में हुई शादी, फिर बदला चेहरा

आरोपी ने पीड़िता से अयोध्या के देवकाली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद दोनों रामनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। धीरे-धीरे युवक का व्यवहार बदलने लगा। वह महिला को पूजा-पाठ से रोकने लगा और धार्मिक गतिविधियों से दूरी बनाने के लिए दबाव डालता रहा।

मुस्लिम होने का खुलासा और मारपीट

महिला के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने खुद के मुस्लिम होने का खुलासा किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा भी गया। महिला के एक पुत्री के जन्म के बाद भी वह उसे धमकाता रहा।

बेटे के जन्म पर खतना और धर्मांतरण का दबाव

28 अक्टूबर 2024 को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने बेटे का खतना कराने और पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटते हुए, अपने साथ परिचय कराने वाली महिला के साथ 24 नवंबर 2024 को भाग गया।

हत्या का प्रयास

7 अप्रैल 2025 को आरोपी ने पाटेश्वरी देवी मंदिर के पास स्कूटी से जा रही पीड़िता की कार से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, जबरन धर्म परिवर्तन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

अयोध्या राम मंदिर में बदला अर्चकों का पहनावा, 15 अगस्त से पीली रेशमी धोती-अंगवस्त्र अनिवार्य

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: चौबंदी की जगह अब पीतांबर में नजर आएंगे रामलला के अर्चक, सभी शिफ्टों के पुजारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पूछताछ में टूटा रामाशंकर मिश्रा, पुलिस के सामने खोले कई अहम राज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रिमांड के दौरान बरामद हुए दस्तावेज और DVR, जमीन में निवेश की बात कबूली; सह-आरोपी…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर होता था पैसों का बंटवारा, मास्टरमाइंड ने पुलिस को दिखाई जगह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जांच में VIP दर्शन नेटवर्क, अवैध वसूली और मंदिर कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से जुड़े…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *