• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू प्रोफेसर पर छात्रा से अभद्रता का आरोप
Image

एएमयू प्रोफेसर पर छात्रा से अभद्रता का आरोप

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग में एक गंभीर मामला सामने आया है। विभाग की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रही थी, तब प्रोफेसर मुर्तजा ने उसके पेट पर पैर रख दिया। इस घटना से छात्रा को ब्लीडिंग हो गई क्योंकि वह मासिक धर्म से गुजर रही थी। छात्रा ने तत्काल विभाग और प्रॉक्टोरियल टीम से शिकायत दर्ज कराई।

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्ष आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, छात्रा द्वारा शिकायत वापस लेने की संभावना भी जताई जा रही है।

इस घटना ने विवि परिसर में नई बहस छेड़ दी है। खासकर इसलिए कि शारीरिक शिक्षा विभाग की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी, लेकिन आज तक वहां एक भी महिला शिक्षिका की नियुक्ति नहीं हो सकी। विभाग में 50 फीसदी प्रैक्टिकल अंकों के लिए छात्राओं को मजबूरन पुरुष शिक्षकों के साथ अभ्यास करना पड़ता है। छात्रा का हिंदू होने के कारण भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विवि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस घटना ने एएमयू में छात्राओं की सुरक्षा और महिला शिक्षिकाओं की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *