• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के शोध छात्र शहज़ादा इक़बाल झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य नियुक्त
Image

एएमयू के शोध छात्र शहज़ादा इक़बाल झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ, 6 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइल्डलाइफ़ साइंसेज़ विभाग के शोधार्थी शहज़ादा इक़बाल को झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड, झारखंड का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह पहला अवसर है जब विभाग के किसी छात्र को इस प्रतिष्ठित वैधानिक निकाय में स्थान मिला है।

इक़बाल ने हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य वन्यजीव बोर्ड की 15वीं बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उन्होंने प्रस्तावित सरंडा वन्यजीव अभयारण्य (सैंचुअरी) और साहिबगंज डॉल्फिन अभयारण्य पर विशेषज्ञ सलाह दी तथा राज्य में चल रहे अन्य संरक्षण अभियानों पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

वे झारखंड के पलामू टाइगर रिज़र्व (पीटीआर) से भी जुड़े रहे हैं और अनेक वन्यजीव प्रबंधन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें सहयोग देने में उनकी अहम भूमिका रही है। विशेष रूप से, उन्होंने पीटीआर की प्रमुख आजीविका पहल ‘जनभागीदारीः हुनर से रोज़गार‘ के निर्माण और क्रियान्वयन में अहम योगदान दिया है, जो वनवासियों को सशक्त बनाने और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

इक़बाल वर्तमान में प्रो. उरूस इलियास के निर्देशन में “महुआडांड़ वुल्फ सैंचुअरी के आसपास मनुष्यों और ग्रे-वुल्फ़्स के सह-अस्तित्व” पर शोध कर रहे हैं। 

शहजादा इक़बाल ने विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार और अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन के लिए उनका आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित मंचों पर अपने नाम के साथ ‘वाइल्डलाइफ़ साइंसेज़ विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ का नाम सुनना गर्व का क्षण होता है और यह अपने मूल और कर्तव्यों की याद दिलाता है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *