हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 16 सितम्बर 2025 : शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में जिला स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के 15 शिक्षकों ने कला समेकित शिक्षण शास्त्र पर आधारित पाठ योजनाओं के माध्यम से अपने शिक्षण कौशल का प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 पूरन सिंह ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षण की उत्कृष्टता तभी है जब अंतिम पंक्ति में बैठा छात्र भी सीखने के प्रति उत्सुक हो। निर्णायक मंडल में प्रो0 जेपी सिंह एवं डॉ0 नीरू यादव शामिल रहे। प्रतियोगिता में श्रीमती शिप्रा सिंह ने प्रथम स्थान, श्रीमती रूबी ने द्वितीय स्थान एवं श्री संतोष कुमार भारद्वाज और सुश्री वेदिका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। जिला समन्वयक प्रवीन मित्तल ने प्रतियोगिता की नियमावली से प्रतिभागियों को अवगत कराया, जबकि नोडल अधिकारी श्रीमती कविता उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा की। अंत में प्रधानाचार्या सुश्री कृष्णा सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं जन-जागरूकता के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा तैयार पोस्टर एवं बैनर का किया गया…
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अरबी विभाग में पुस्तक का विमोचन अलीगढ़, 16 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अरबी विभाग…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिल्ली और एनसीआर में सामान्य से अधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद डेंगू…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़/लखनऊ। आयुर्वेदिक दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश सरकार ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए 2017 से 2021 तक…