• Home
  • अयोध्या
  • दुनिया देख रही अयोध्या: अब एलन मस्क के पिता ने भी किए रामलला के दर्शन
Image

दुनिया देख रही अयोध्या: अब एलन मस्क के पिता ने भी किए रामलला के दर्शन

अयोध्या, 4 जून 2025: दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क के पिता एरोल मस्क और उनकी बेटी अलेक्जेंड्रा ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है, जो वैश्विक पहचान बना चुका है।

एरोल मस्क पारंपरिक भारतीय परिधान कुर्ता-पायजामा पहनकर रामलला के समक्ष पहुंचे और श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। उनके साथ उनकी बेटी अलेक्जेंड्रा समेत अन्य सहयोगी भी मौजूद थे। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें ‘रामनामी’ ओढ़ाकर स्वागत किया, जिससे वे भावविभोर हो उठे।

हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना
रामलला के दर्शन से पहले एरोल मस्क ने ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमंतलला की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भारतीय धार्मिक परंपराओं के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया।

भारत यात्रा में साथ रहे विवेक बिंद्रा
प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा एरोल मस्क के इस भारत दौरे के आयोजक और मार्गदर्शक के रूप में उनके साथ रहे। उन्होंने बताया कि एरोल मस्क की यह यात्रा भारतीय संस्कृति, व्यापारिक संभावनाओं और धार्मिक धरोहरों को समझने के उद्देश्य से की गई है।
विवेक बिंद्रा ने कहा, “जब विश्वभर से लोग अयोध्या आ रहे हैं, तो अब प्रवासी भारतीयों को भी इसमें देर नहीं करनी चाहिए। यह केवल आस्था नहीं, सांस्कृतिक पुनर्जागरण का समय है।”

भारतीयों की तारीफ करते नहीं थके एरोल मस्क
मीडिया से बातचीत में एरोल मस्क ने भारतीयों की प्रशंसा करते हुए कहा, “भारतीय लोग व्यवहार और भावनाओं के मामले में विश्व में सबसे श्रेष्ठ हैं। वे बेहद उदार और सहृदय होते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिका में भारतीय समुदाय की बड़ी उपस्थिति के कारण उन्हें भारतीय संस्कृति को करीब से जानने-समझने का अवसर मिला है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या की पहचान
राम मंदिर की भव्यता और दिव्यता को लेकर एरोल मस्क ने कहा कि यह मंदिर न केवल भारतीय आस्था का केंद्र है, बल्कि अब वैश्विक आकर्षण का केंद्र भी बन चुका है।

Releated Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पूछताछ में टूटा रामाशंकर मिश्रा, पुलिस के सामने खोले कई अहम राज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रिमांड के दौरान बरामद हुए दस्तावेज और DVR, जमीन में निवेश की बात कबूली; सह-आरोपी…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर होता था पैसों का बंटवारा, मास्टरमाइंड ने पुलिस को दिखाई जगह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जांच में VIP दर्शन नेटवर्क, अवैध वसूली और मंदिर कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से जुड़े…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की सख्त प्रतिक्रिया, दोषियों को कठोर सजा देने की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बोले— यह घटना करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात, पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष जांच…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *