• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • बलरामपुर: हमने राफेल पर नींबू-मिर्च नहीं टांगी, दुश्मनों को नींबू-मिर्च लगा दी है…
Image

बलरामपुर: हमने राफेल पर नींबू-मिर्च नहीं टांगी, दुश्मनों को नींबू-मिर्च लगा दी है…

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सेना को दी बधाई, कहा– “अब हिंदुस्तान के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता”

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बुधवार को बलरामपुर दौरे के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी और आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कठोर नीति का समर्थन करते हुए पाकिस्तान और देश के भीतर छिपे आतंकियों को चेतावनी दी कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।

उतरौला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा, “आज का भारत आतंकियों को घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। अब कोई भी हिंदुस्तान से खिलवाड़ नहीं कर सकता। दुश्मन चाहे सीमा पार हो या देश के अंदर, हर नापाक इरादे का जवाब दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंक के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने सेना की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के ज़रिए आतंकियों को सख्त संदेश दे दिया गया है।

कांग्रेस नेता अजय राय पर बोला हमला

प्रेस वार्ता के दौरान कीर्तिवर्धन सिंह ने कांग्रेस नेता अजय राय के उस बयान पर भी तीखा प्रहार किया जिसमें राय ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि राफेल विमान नींबू-मिर्ची टांग कर हैंगर में पड़े हैं। इस पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा, “हमने राफेल पर नींबू-मिर्ची नहीं टांगी, बल्कि उसी राफेल से दुश्मन को नींबू-मिर्ची लगा दी है।”

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर भी सरकार का मजाक उड़ाने से नहीं चूकते। उन्होंने कहा, “ऐसे लोग संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इन्हें जवाब देगी।”

पहलगाम हमले की निंदा, देश में आक्रोश

केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि यह एक कायराना हरकत थी जिससे पूरे देश में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंक के खिलाफ रक्षात्मक नहीं, आक्रामक रणनीति अपनाएगा।

भाजपाई नेताओं की मौजूदगी

प्रेस वार्ता के दौरान उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने भी मंत्री की बातों का समर्थन करते हुए भारत सरकार की आतंकवाद के विरुद्ध नीति को सराहा।

Releated Posts

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

उत्तर प्रदेश को आज 4,850 करोड़ की सौगात, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, कानपुर-लखनऊ की दूरी घटकर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top