• Home
  • Delhi
  • बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF की कार्रवाई: अवैध तस्करी नाकाम, मुठभेड़ में एक स्मगलर ढेर
Image

बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF की कार्रवाई: अवैध तस्करी नाकाम, मुठभेड़ में एक स्मगलर ढेर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर अवैध तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई। शनिवार तड़के पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के मटियारी बॉर्डर पर 6-7 तस्कर बांग्लादेश की ओर पॉलिथिन में लिपटा सामान फेंक रहे थे। BSF जवानों ने उन्हें कई बार रुकने और चेतावनी देने के साथ हवाई फायर भी किया, लेकिन तस्कर नहीं माने। उल्टे वे जवानों पर धारदार हथियारों से हमला करने लगे।

BSF अधिकारियों के अनुसार घटना शनिवार सुबह 3:55 बजे की है, जब जवानों ने बॉर्डर फेंस के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवान आगे बढ़े तो उन्होंने पाया कि तस्करों के पास ‘डाह’ सहित कई तेज धारदार हथियार थे। खुद को बचाने के प्रयास में जवानों ने मैगज़ीन बदली, जिस पर तस्कर आक्रामक हो गए और एक जवान पर वार कर दिया। राइफल पर वार लगने से अफरा-तफरी मच गई और इस दौरान एक जवान से अनजाने में गोली चल गई, जो एक बांग्लादेशी तस्कर को लग गई।

गोली लगते ही अन्य तस्करों ने घायल साथी को 60 मीटर तक घसीटने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख उसे छोड़कर भाग निकले। घायल तस्कर को कृष्णगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सर्च ऑपरेशन में मौके से एक कटर, चार तेज हथियार, 96 बोतल फेंसेडिल कफ सिरप और दो बोतल विदेशी शराब बरामद हुईं। शव और जब्त सामान कृष्णगंज पुलिस को सौंप दिया गया।

BSF साउथ बंगाल फ्रंटियर का कहना है कि बांग्लादेशी तस्करों की बढ़ती आक्रामकता चिंता का विषय है। कई बार बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में तस्करी नेटवर्क लगातार सक्रिय बना हुआ है। इसके बावजूद BSF जवान मुस्तैदी और साहस के साथ सीमा की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

Releated Posts

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *