• Home
  • आगरा
  • आगरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर वकील की 7.75 लाख की ठगी, धमकियों का मामला
Image

आगरा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर वकील की 7.75 लाख की ठगी, धमकियों का मामला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के एक व्यक्ति से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 7.75 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वकील ने खुद को इलाहाबाद हाईकोर्ट का वकील बताया और जजों, मंत्रियों से अपनी जान-पहचान होने का हवाला देकर पीड़ित को गुमराह किया। नौकरी का लालच देकर 7.75 लाख रुपये ठग लिए। जब नियुक्ति पत्र नकली निकला और पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया।

सिकंदरा सब्जी मंडी में काम करने वाले अमर सिंह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सब्जी मंडी में काम करते हैं। वहां उनके परिचित सोनवीर बघेल ने बताया कि उनका जानकार देवेंद्र बघेल इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील है और जजों और मंत्रियों के साथ अच्छी बैठक है। देवेंद्र ने बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।

देवेंद्र ने कहा कि सरकारी चपरासी की नौकरी के लिए 7.50 लाख रुपये की जरूरत है। अमर सिंह ने उधार लेकर यह रकम जमा करा दी। एक साल तक आरोपी ने केवल आश्वासन दिए और फिर नौकरी के नाम पर खर्च के बहाने 25 हजार रुपये और ले लिए।

मार्च 2023 में संभागीय उपनिदेशक के नाम से एक नियुक्ति पत्र डाक से भेजा गया। पत्र में 3 अप्रैल 2023 से 45 दिनों के भीतर जॉइनिंग करने का निर्देश था। पुष्पेंद्र सिंह अपने पिता के साथ लखनऊ जाकर जॉइनिंग कराने गया, लेकिन वहां देवेंद्र ने इधर-उधर घुमाने के बाद वापस लौटा दिया।

इसके बाद एक अन्य क्षेत्रीय उपनिदेशक के नाम से भी नियुक्ति पत्र मिला, लेकिन जांच में यह भी फर्जी निकला।

पैसे वापस मांगने पर देवेंद्र ने 4 लाख रुपये का चेक दिया, जिसे बैंक में जमा करने पर बाउंस करवा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दी।

सिकंदरा पुलिस थाने में पुष्पेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top