अलीगढ
मदर टेरेसा डिग्री कॉलेज में महिला सुरक्षा विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: महिला कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी पुलिस विभाग ने विभिन्न आपातकालीन नंबर समेत आकस्मिक स्थिति से निपटने के बताए उपाय अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025 10 दिवसीय कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार के दिशा निर्देशानुसार शनिवार को मदर टेरेसा डिग्री कॉलेज में महिला सुरक्षा विषय आधरित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इसके साथ ही बेटी बचाओ- बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण की कार्यप्रणाली एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में समस्त छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 एवं महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर वर्षा शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना शर्मा व मेडिकल विभाग से सोनल व पुलिस विभाग से एसआई पायल मान व प्रीती व गार्गी उपस्थित रहीं। कालेज से व्यवस्थापक हिमांशू ने व्यवस्थित तरीक़े से कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।
अलीगढ़ डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
एसडीएम को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश प्रभावितों को ससमय हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025 : जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा टप्पल क्षेत्र में यमुना नदी में बाढ़ से प्रभावित ग्राम पखोदना का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्याें का जायजा लिया गया। डीएम ने एसडीएम खैर शिशिर सिंह को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या न होने दी जाए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करते हुए हर प्रकार की सहायता ससमय उपलब्ध कराई जाए। एसडीएम खैर ने जिलाधिकारी को बताया कि नगला अमर सिंह, नगला रामस्वरूप, नगला चंडीगढ़ व धारागढ़ी ऊटासानी राजस्व ग्राम के मजरे हैं। वर्तमान में यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते जलमग्न हो गए हैं। तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की सुविधा के लिए किसान इंटर कॉलेज पखोदना में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। पंचायत घर एवं प्राथमिक विद्यालय में प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं। राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों व शरणालयों में खाने-पीने व रहने की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस सुविधा के साथ दो चिकित्सा टीमें दिन व रात अलग-अलग पालियों में तैनात की गई हैं। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। पशुओं की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए पशु चिकित्सकों की दो टीमें लगाई गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुॅचाने के लिए नाव और स्टीमर की व्यवस्था एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की वितरण किया गया है। विद्युत विभाग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग का रेस्क्यू दल भी सक्रिय है।
अलीगढ़ में “समर्थ उत्तर प्रदेश: विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047” अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 06 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “विकसित भारत @ 2047” की परिकल्पना को…
एआईएमआईएम का कार्यकर्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का जिला एवं महानगर स्तर का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन बड़े उत्साह और जोश…

अलीगढ़: हाथीपुल का होगा उद्धार, 62 लाख का प्रस्ताव भेजा गया
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर हाथीपुल के जीर्णोद्धार की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम…
अलीगढ़ में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ
अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डीआईजी रेंज अलीगढ़ और…




















