हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ 22 सितम्बर 2025: जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासनादेशानुसार समिति को सौंपे गए दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि रोजगार मिशन का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को देश व विदेश में रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके तहत कौशल विकास, भाषा प्रशिक्षण, आजीविका परामर्श और स्किल आधारित स्वतः रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक युवाओं को रोजगार अवसरों से जोड़ा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी नियोक्ताओं एवं अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल पर कराया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, निजी कंपनियों व प्लेसमेंट एजेंसियों को भी पोर्टल से जोड़ा जाएगा। चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रभारी मंत्री के माध्यम से वितरित कराए जाएंगे। बैठक का संचालन राजीव कुमार चौधरी सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 22 सितम्बर 2025।कलैक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में दसवें…
अलीगढ़। सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के तहत क्वार्सी मंडल भाजपा द्वारा सोमवार को पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में…
नवरात्रि का त्योहार भक्ति, श्रद्धा और स्वास्थ्य का प्रतीक है। इस दौरान व्रत रखने वाले लोग सात्विक और…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2047 तक यूपी के हर बड़े-छोटे शहर में मेट्रो: 1575 किमी नेटवर्क का खाका तैयार…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मा0 विधायक छर्रा ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित अलीगढ़ 27 नवंबर 2025 मा0 विधायक छर्रा ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह द्वारा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित हो रहीं माननीय विधायक खेल स्पर्धा की विधानसभा क्षेत्र छर्रा की प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर मल्टीपरपज हॉल स्टेडियम अलहदादपुर में किया गया। विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताएं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतरौली जितेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुईं। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन विधाआंे में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स सब जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में यशु कुमार, 800 मीटर दौड़ में प्रभु प्रथम स्थान पर रहे। जबकि सब जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पूजा एवं 800 मीटर दौड़ में गरिमा प्रथम स्थान पर रही। जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हर्ष यादव प्रथम एवं 200 मीटर में शिवम प्रथम स्थान पर है। जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर में खुशबू प्रथम एवं 200 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिनेश कुमार प्रथम, सनी कुमार द्वितीय एवं अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर पुरुष वर्ग में कबड्डी में मिलोई ग्राम पंचायत प्रथम एवं नानऊ ग्राम पंचायत द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में यूपीएस कन्या बमनोई, अकराबाद टीम प्रथम एवं नगला बरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में माननीय विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इगलास कपिल कुमार शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगीरी राहुल कुमार एवं व्यायाम प्रशिक्षक डॉ0 राष्ट्र वर्धन लोधी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में अनिल कुमार पाल, अवधेश कुमार, राजकुमार, श्रीमती कुसुम लता, राहुल कुमार उपस्थित रहे।