• Home
  • उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

सेवा पखवाड़ा-2025: 30 सितम्बर को जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल में

अलीगढ़ 27 सितम्बर 2025 : सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर  को ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12), सीनियर वर्ग (स्नातक एवं परास्नातक) और सामान्य वर्ग (किसी भी आयु वर्ग के चित्रकार एवं कला प्रेमी) के प्रतिभागी शामिल होंगे। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में तहसील स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग करेंगे, जबकि सामान्य वर्ग में पंजीकृत कला प्रेमी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों एवं कला प्रेमियों को चार्ट पेपर, कैनवास, आर्ट शीट, रंग, ब्रश, पैन, पेंसिल, पैड सामग्री स्वयं लानी होगी। प्रतियोगिता स्थल पर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।    विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं सम्मान दिए जाएंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51,000 द्वितीय स्थान को 21,000 तथा तृतीय स्थान को 11,000 की नकद धनराशि एवं फ्रेम किए गए प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।        इच्छुक चित्रकार एवं कला प्रेमी सामान्य वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए 29 सितम्बर की सायं 5 बजे तक सह-नोडल डॉ. विपिन वार्ष्णेय (मो0 नंम्बर 8006285589) से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2025

पूर्व एमएलसी की कंपनी की जमीन पर दबंगों ने किया करोड़ों का खनन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पूर्व एमएलसी की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिक़ायत सहारनपुर। दबंगों ने पूर्व…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2025

गुरुग्राम में भीषण हादसा: अलीगढ़ की थार दुर्घटनाग्रस्त, पाँच की मौत, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार तड़के सुबह करीब 4:30 बजे अलीगढ़ नंबर (UP 81 CS…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2025

‘आई लव मुहम्मद’ से जुड़ी गिरफ़्तारियों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली। राजधानी में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर प्रकरण अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2025
Image Not Found

साइबर धोखाधड़ी पीड़ितों को बड़ी राहत: 25 हजार रुपये तक मुआवजे का प्रस्ताव

नई दिल्ली,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम बैंक उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026
Scroll to Top