• Home
  • आगरा
  • आगरा: ट्रांस यमुना कॉलोनी में किरायेदार की कॉपी-किताब की दुकान पर दबंग मालिक ने चलवाया बुलडोजर, सामान लूटा
Image

आगरा: ट्रांस यमुना कॉलोनी में किरायेदार की कॉपी-किताब की दुकान पर दबंग मालिक ने चलवाया बुलडोजर, सामान लूटा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 13 मई : 2025,

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक दबंग मकान मालिक ने किरायेदार की दुकान पर बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर चलवा दिया। दुकान में रखे कॉपी-किताब के सामान को निकालने का मौका तक नहीं दिया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रांस यमुना फेस-1 में स्थित यह दुकान मूल रूप से विवेक नामक व्यक्ति की पुश्तैनी संपत्ति है। करीब 20 साल पहले इस दुकान को एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी अनुराग को किराए पर दिया गया था। अनुराग पिछले दो दशकों से यहां कॉपी-किताब की दुकान चला रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से दोनों पक्षों के बीच दुकान के किराए और लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस समय न्यायालय में विचाराधीन है।

बुलडोजर लेकर पहुंचा मकान मालिक

मंगलवार सुबह विवेक अपने कुछ साथियों के साथ एक बुलडोजर लेकर दुकान पर पहुंचा। बिना किसी कानूनी आदेश या नोटिस के उन्होंने दुकान को जबरन गिरवाना शुरू कर दिया। अनुराग और उनके भाई अरविंद मिश्र ने जब इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान अरविंद मिश्र का मोबाइल भी छीन लिया गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ध्वस्त हो गई दुकान

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बुलडोजर के जरिए दुकान पूरी तरह से ध्वस्त कर दी गई थी। इसी बीच दुकान में रखे सामान को कुछ लोग लूटकर ले गए।

पुलिस ने की कार्रवाई, जांच जारी

पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि दुकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में है और पुलिस कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में रोष

इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के दुकान को गिराना और सामान को लूटने देना, सीधे तौर पर कानून को हाथ में लेना है।

Releated Posts

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top