• Home
  • UP
  • विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : नागरिकों के सुझावों से बन रहा “समर्थ उत्तर प्रदेश” का खाका
Image

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : नागरिकों के सुझावों से बन रहा “समर्थ उत्तर प्रदेश” का खाका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 05 अक्टूबर 2025ः उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य नियोजन विभाग द्वारा “समर्थ उत्तर प्रदेशः विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रदेशवासियों से विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव मांगे जा रहे हैं। नागरिक अपनी राय पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं।

राज्य सरकार ने नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए फीडबैक देने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने विचार साझा कर सकें। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग, रोजगार, अवसंरचना और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आमजन, विशेषज्ञों और नोडल अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं।

अलीगढ़ में भी “विकसित उत्तर प्रदेश @2047” के विजन को ध्यान में रखते हुए नागरिकों के सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जनसुझावों के आधार पर क्वार्सी बाईपास से जेएनएमसी (मेडिकल कॉलेज) तक एलिवेटेड पुल या सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। यह शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने सुझाव अवश्य दर्ज करें और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्य सरकार का उद्देश्य जनता की आकांक्षाओं पर आधारित विकास रोडमैप तैयार करना है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *