• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: एएमयू विधि संकाय के पूर्व छात्र ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में टॉप किया

अलीगढ़: एएमयू विधि संकाय के पूर्व छात्र ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में टॉप किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय की उत्कृष्टता और गौरव को प्रदर्शित करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड, अकबर सिद्दीकी ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

2007 बैच के पूर्व छात्र सिद्दीकी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में उनके विशिष्ट अधिवक्ता कार्य और ऐतिहासिक सतेंद्र कुमार अन्तिल केस में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सराहा जाता है, जिसने जमानत संबंधी न्यायशास्त्र को नई दिशा दी। उनकी यह उपलब्धिएएमयू विधि संकाय को देश के श्रेष्ठ विधि विशेषज्ञ तैयार करने वाला केंद्र सिद्ध करती है।

एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सिद्दीकी की उपलब्धि एएमयू और इसके विधि संकाय के लिए गर्व का विषय है। अलीगढ़ से सर्वोच्च न्यायालय तक और अब उच्च न्यायपालिका तक उनकी यात्रा शैक्षणिक उत्कृष्टता, पेशेवर निपुणता और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे न्याय की स्थापना में इसी तरह योगदान देते रहेंगे।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top