• Home
  • आगरा
  • आगरा की जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Image

आगरा की जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025

आगरा, । सिकंदरा के साइट सी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कृपा मैन्युफैक्चरर्स नामक जूता फैक्टरी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे फैक्टरी की पहली मंजिल पर हुए शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें बाहर तक दिखाई देने लगीं।

घटना के समय फैक्टरी में कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते कर्मचारियों ने काफी माल भी बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

फैक्टरी कमला नगर निवासी उपकार डावर की बताई जा रही है। भूतल पर जूते तैयार किए जाते हैं, जबकि पहली मंजिल पर कच्चा माल और जरूरी सामान रखा रहता है। आग लगते ही आसपास के नगला तुहीराम मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Releated Posts

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top