• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू बास्केटबॉल ग्राउंड में फायरिंग, दो गुटों में भिड़ंत – एक छात्र गिरफ्तार
Image

एएमयू बास्केटबॉल ग्राउंड में फायरिंग, दो गुटों में भिड़ंत – एक छात्र गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के बास्केटबॉल ग्राउंड पर शुक्रवार शाम खेल के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने तमंचे और पिस्टल लहराते हुए फायरिंग कर दी। घटना के दौरान छात्र सहम गए, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

सात नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसमें एक युवक को हवा में पिस्टल लहराते और फायरिंग करते देखा गया। पुलिस ने जांच के बाद चार नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में बीए छात्र जुनैद उर्फ जुनैद पुत्र असलम, शोएब हलीम पुत्र जावेद, हमजा और हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद शामिल हैं। एक आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी बाहरी क्षेत्र के होने के बावजूद वीएम हॉल में रह रहे थे, जो प्रोवोस्ट की लापरवाही का परिणाम है। इस मामले में फायरिंग, गालीगलौज, धमकी और सीएलए एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *