• Home
  • आगरा
  • मिट्टी की ढाय गिरने से महिला समेत दो की मौत, पांच घायल
Image

मिट्टी की ढाय गिरने से महिला समेत दो की मौत, पांच घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

आगरा/राजस्थान सीमा: चंबल परियोजना के तहत पानी की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी लेने गए ग्रामीणों पर जानलेवा हादसा हो गया। मिट्टी की ढाय गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आगरा जिले की सीमा से लगे राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव दाउदपुर की पंचायत उत्तू के 12 ग्रामीण चंबल पाइपलाइन के लिए खोदे गए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से पीली मिट्टी लेने उतरे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाय गिर पड़ी और 8 लोग दब गए

शोर सुनकर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल भरतपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस व फतेहपुर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा हादसे की वजह और पाइपलाइन परियोजना के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और परियोजना पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन खुदाई के दौरान कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया था, जिससे ऐसे हादसे की आशंका बनी हुई थी। अब इस घटना के बाद परियोजना कार्य में लापरवाही को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग पर सवाल उठने लगे हैं।

Releated Posts

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top