• Home
  • उत्तराखंड
  • लोकगीत हमारी सभ्यता और संस्कृति की हैं आत्मा: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री ने किया “मानसखंड” एल्बम का विमोचन
Image

लोकगीत हमारी सभ्यता और संस्कृति की हैं आत्मा: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री ने किया “मानसखंड” एल्बम का विमोचन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों की एल्बम “मानसखंड” का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने का यह सराहनीय प्रयास है।

सीएम ने कहा कि लोकगीत हमारी सभ्यता और संस्कृति की आत्मा हैं। “मानसखंड” जैसी कृतियाँ न केवल हमारी समृद्ध परंपरा को जीवित रखती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार भी करती हैं।

एल्बम सांस्कृतिक चेतना को मजबूती प्रदान करेगी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोककला को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देवभूमि उत्तराखंड के लोकगायक, लोकनृत्य और लोककला हमारे पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “मानसखंड” एल्बम जन-जन तक पहुँचेगी और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूती प्रदान करेगी।

लोक संस्कृति से युवाओं को जोड़ना आवश्यक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को भी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। सरकार की भी कोशिश है कि स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।
लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उनके प्रयास को मुख्यमंत्री ने सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर गीतकार हेमंत बिष्ट एवं संगीतकार संजय कुमोल के साथ ही सांस्कृतिक और कला जगत से जुड़े भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, शंटिंग के दौरान बड़ा हादसा टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास मेंटेनेंस यार्ड में हुई घटना, ट्रेन खाली होने से टला…

ByByHindustan Mirror News May 19, 2026

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) से दर्दनाक खबरटिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *