• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर: लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा,पत्थर से टकराई कार,एक की मौत, चार गंभीर
Image

गोरखपुर: लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा,पत्थर से टकराई कार,एक की मौत, चार गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार पत्थर से टकरा गई। हादसे में कार चालक बेलघाट के ब्रम्हचारी टोला फतहआ निवासी सुरजीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बहन कांती, भांजी अनुष्का, भांजा अंश और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। खजनी थाना पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


सुरजीत अपनी बहन और भांजे-भांजी को ट्रेन पकड़वाने के लिए मुंबई ले जा रहे थे। पेप्सिकों के सामने एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन के लिए रखे पत्थर से कार टकराकर पलट गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि क्रेन से कार को हटाया गया है।


20 जून को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होना है। प्रशासन ने एक लेन बंद कर दी है, लेकिन दूसरी लेन पर अनधिकृत आवागमन जारी है। जगह-जगह पत्थर रखे हैं, लेकिन सर्विस लेन खुली होने और “एक्सप्रेसवे बंद” का बोर्ड न होने से लोग चढ़ रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।


एकला बंधा पर बुधवार शाम मिक्सर वाहन ने 5 वर्षीय अनिल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाजीपुर के धनेशपुर निवासी पप्पू बांसफोड़ की तहरीर पर नौसड़ चौकी पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

बाघागाड़ा के पास वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान न होने पर उसे मर्च्युरी भिजवाया। बुजुर्ग ने सफेद शर्ट, काला लोअर और गले में सफेद गमछा पहना था।

Releated Posts

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *