• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़,: डीएम की अध्यक्षता में 9 मई को होगी बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की अहम बैठक
Image

अलीगढ़,: डीएम की अध्यक्षता में 9 मई को होगी बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की अहम बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

अलीगढ़, 08 मई 2025: जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 09 मई को सांय 04 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

अधिशासी अभियंता नरौरा खंड निचली गंगा नहर एवं बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप के सदस्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे और बाढ़ से संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान बाढ़ की स्थिति में प्रभावी प्रबंधन और समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा।

बैठक के मुख्य बिंदुओं में निम्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा:

  • बाढ़ के समय स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक प्रबंध व कार्यवाही सुनिश्चित करना।
  • बाढ़ निरोधक कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री को समय पर कार्य स्थलों तक पहुंचाने हेतु साधनों की व्यवस्था।
  • निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थलों पर मरम्मत कार्य के लिए मजदूरों और अन्य संसाधनों की तत्पर उपलब्धता।
  • बाढ़ सुरक्षा हेतु पीएसी, पुलिस व होमगार्ड की तैनाती कर पेट्रोलिंग की व्यवस्था।
  • रात्रिकालीन कार्यों के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • जलभराव वाले क्षेत्रों से वर्षा का पानी निकालने हेतु पंप, डीजल व बिजली की व्यवस्था।
  • राहत कार्यों में शामिल विभागों व संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना।

अधिशासी अभियंता ने सभी विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे बैठक में समय से पहुंचें और अपने-अपने विभागों की कार्य योजना के साथ भाग लें, जिससे बाढ़ के समय प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *