हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025
लखनऊ स्थित हज कमेटी कार्यालय से एक हज यात्री का पासपोर्ट गायब हो जाने का गंभीर मामला सामने आया है। वाराणसी निवासी मोहम्मद नसीम शाह का पासपोर्ट कार्यालय से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया, जिससे हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, लापरवाही के इस मामले में हज कमेटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला कर्मचारी निखत फातमा को बर्खास्त कर दिया है, वहीं एक अन्य कर्मचारी मुस्सविर को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी आरिफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
हज कमेटी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरोजिनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, प्रभावित हज यात्री मोहम्मद नसीम शाह के लिए तत्काल नया पासपोर्ट बनवाकर उन्हें रवाना कर दिया गया है ताकि उनकी यात्रा में कोई बाधा न आए।

















