• Home
  • देश-विदेश
  • क्वेटा में बड़ा हमला: BLA के IED विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के 10 जवान ढेर
Image

क्वेटा में बड़ा हमला: BLA के IED विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के 10 जवान ढेर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 अप्रैल: 2025,

मार्गट इलाके में हुआ धमाका, सेना की गाड़ी पूरी तरह तबाह

शुक्रवार, 25 अप्रैल को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा के पास मार्गट इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाते हुए रिमोट-कंट्रोल्ड IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला किया, जिसमें सेना के 10 जवान मारे गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले में सेना का वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और सभी सैनिक मौके पर ही मारे गए। यह इलाका लंबे समय से बलूच विद्रोहियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है।

BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी, जारी किया बयान

बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियांद बलोच ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान जारी किया। उन्होंने कहा,

“हमारे हमले कब्जाधारी सेना के खिलाफ पूरी ताकत से जारी रहेंगे। मार्गट में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया गया है।”

प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि मारे गए जवानों में सूबेदार शहज़ाद अमीन, नायब सूबेदार अब्बास, सिपाही खलील, जाहिद, खुर्रम सलीम और अन्य सैनिक शामिल हैं।

क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)?

बलूच लिबरेशन आर्मी की स्थापना 1970 के दशक में हुई थी। हालांकि कुछ वर्षों तक यह संगठन निष्क्रिय रहा, लेकिन वर्ष 2000 में इसने फिर से सक्रियता दिखाई। BLA बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता रहा है और पाकिस्तानी सेना व प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BLA के पास लगभग 6000 से ज्यादा लड़ाके हैं, जिनमें एक बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। BLA को पाकिस्तान एक आतंकी संगठन मानता है, जबकि बलूचिस्तान में इसे एक स्वतंत्रता आंदोलन के रूप में भी देखा जाता है।

पाकिस्तानी सेना की चुप्पी

हमले के बाद अभी तक पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले भी बलूचिस्तान में हुए हमलों पर सेना ने कई बार चुप्पी साधी है या देर से प्रतिक्रिया दी है।

भारत में प्रतिक्रिया: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान

इस हमले पर भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस हमले पर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर टिप्पणी करते हुए लिखा:

“बलूची ने पाकिस्तान सेना को ठिकाने लगाया। पाकिस्तान अब हमारे टुकड़े टुच्चे गैंग की तरह टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा, 56 इंच।”

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top