• Home
  • Delhi
  • तुर्किये में बड़ा विमान हादसा, लीबियाई सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत
Image

तुर्किये में बड़ा विमान हादसा, लीबियाई सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

तुर्किये में एक भीषण विमान हादसे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। इस हादसे में लीबिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी और मिलिट्री चीफ मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत कुल आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरा पूरा कर अपने देश लौट रहा था।

अंकारा एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

हादसे के बाद एसेनबोगा एयरपोर्ट को एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। कई उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। तुर्किये के अधिकारियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

उड़ान के 40 मिनट बाद टूटा संपर्क

तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया के अनुसार, निजी जेट ने मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे अंकारा से उड़ान भरी थी। उड़ान के लगभग 40 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। बाद में अंकारा के पास हायमाना जिले के नजदीक विमान का मलबा बरामद किया गया।

खराब मौसम बना हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। संपर्क टूटने से पहले विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग का संकेत भेजा था। स्थानीय लोगों ने भी हादसे से पहले आसमान में तेज रोशनी देखने की बात कही है।

हादसे में कौन-कौन हुए शामिल

इस दुर्घटना में लीबिया के मिलिट्री चीफ अल-हद्दाद के अलावा लैंड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अल-फितौरी घ्राबिल, लैंड फोर्सेज कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अल-फायतुरी गरीब, ब्रिगेडियर जनरल महमूद अल-कातिवी, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के सलाहकार मोहम्मद अल-असावी दियाब और मीडिया ऑफिस के फोटोग्राफर मोहम्मद उमर अहमद महजूब की मौत हुई है।

डसॉल्ट फाल्कन 50 में कर रहे थे सफर

यह सभी लोग डसॉल्ट फाल्कन 50 श्रेणी के निजी जेट में सवार थे। यह विमान 1988 में निर्मित एक सुपर मिड-साइज बिजनेस जेट है, जो माल्टा में रजिस्टर्ड था और हार्मनी जेट्स द्वारा संचालित किया जा रहा था।

लीबिया के लिए बड़ा झटका

प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने इस हादसे को लीबिया के लिए “अपूरणीय क्षति” बताया है। अल-हद्दाद लीबिया की बंटी हुई सेना को एकजुट करने के प्रयासों में अहम भूमिका निभा रहे थे। इस घटना को लीबिया की सुरक्षा और राजनीति के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026
1 Comments Text
  • 🦴 Sex Dating. Complete > yandex.com/poll/43o224okZdReGRb1Q8PXXJ?hs=e77bb67ecfede76759f8f270e6a91f35& DM # OWPE1367395 🦴 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    8aofdd
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *