• Home
  • प्रयागराज
  • सांसद जिया उर रहमान को हाईकोर्ट से राहत, बिजली कनेक्शन बहाल करने का आदेश
Image

सांसद जिया उर रहमान को हाईकोर्ट से राहत, बिजली कनेक्शन बहाल करने का आदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सम्भल के सांसद जिया उर रहमान को बड़ी राहत देते हुए उनके घर का बिजली कनेक्शन तत्काल बहाल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह निर्देश इस शर्त पर दिया है कि वे दो सप्ताह के भीतर अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, सम्भल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के पास छह लाख रुपये जमा करें और भविष्य में नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करें।

यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति संदीप जैन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पारित किया। मामले की पृष्ठभूमि में सांसद के घर बिजली चोरी का आरोप था, जिसके आधार पर विभाग ने 12 वर्षों की अवधि के लिए बिजली चोरी का निर्धारण करते हुए 1 करोड़ 91 लाख रुपये का बिल थमा दिया और कनेक्शन काट दिया।

सांसद ने इस कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी। याची के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि विद्युत अधिनियम के तहत अधिकतम एक वर्ष से अधिक की अवधि के लिए राजस्व मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। विभाग द्वारा की गई 1.91 करोड़ की मांग मनमानी और गैरकानूनी है। इसके अतिरिक्त, अपील दायर करने के लिए याची को 50% राशि जमा करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने इन दलीलों पर विचार करते हुए कहा कि यदि याची छह लाख रुपये की राशि निर्धारित समय में जमा करता है तो कनेक्शन बहाल कर दिया जाए। साथ ही कोर्ट ने बिजली विभाग को मामले में निर्देश प्राप्त करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है और अगली सुनवाई के लिए 2 जुलाई 2025 की तिथि तय की है।

Releated Posts

हिंदी शॉर्टहैंड भर्ती का चौंकाने वाला परिणाम, 331 पदों पर एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ चयनित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा में सभी उम्मीदवार असफल, सभी पद अगली भर्ती के लिए किए गए…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज से खत्म हुई फ्री राइड, आधी रात से देना होगा टोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर लागू हुई नई व्यवस्था मेरठ से प्रयागराज तक बने 594…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

46 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई सजा, चार दोषियों पर लगा जुर्माना प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

हाईकोर्ट सख्त: भगोड़े की तलाश में रिश्तेदारों को परेशान करना असंवैधानिक

प्रयागराज। Allahabad High Court ने एक अहम टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी अपराधी की तलाश…

ByByHindustan Mirror News May 2, 2026
1 Comments Text
  • Ardis Friday says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Greetings from SeoBests, Improve your website’s SEO performance, increase your search appearance and build powerful backlinks! Access the best SEO services in one place – SeoBests.com Check out current SEO promotions: 50% DISCOUNT – Monthly SEO Backlinks + Get 5,000 Backlinks FREE: https://tiny.cc/SeoBests-Sale Browse through wide range SEO services, more than 100 offers, and high-quality experts: + Superior Backlinks + Monthly SEO Plans + High-Impact SEO Packages + Backlink Strategy Pyramids + Budget SEO Services + WordPress SEO SeoBests.com – your trusted SEO backlinks provider.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top