हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 23 मई : 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोलर ऊर्जा के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी से एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार निकांत जैन को शुक्रवार को अदालत से जमानत मिल गई। यह मामला तब सामने आया जब कंपनी की यूपी में इकाई लगाने के नाम पर यह भारी-भरकम रकम मांगी गई थी।
भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह की अदालत ने पुलिस की कस्टडी की मांग को खारिज करते हुए जैन को राहत दी। इससे पहले एसआईटी ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में निकांत जैन के खिलाफ करीब 1600 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की थी।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, निकांत जैन पर आरोप है कि उन्होंने एक सोलर पैनल पार्ट्स निर्माता कंपनी से उत्तर प्रदेश में यूनिट लगाने में सहायता करने के बहाने एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मामले में कई सरकारी अधिकारियों और बिचौलियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

















