• Home
  • अलीगढ
  • शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वालों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा अर्थदंड
Image

शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वालों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा अर्थदंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। नगर निगम सीमा में बिना अनुमति लगाए जा रहे बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग और विज्ञापन सामग्री पर अब सख्ती बरती जाएगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को सेवाभवन में आयोजित बैठक के दौरान साफ निर्देश दिए कि शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों के खिलाफ अब विधिक कार्रवाई के साथ अर्थदंड भी लगाया जाएगा।

बैठक में नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और तपस्या यादव को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थल — जैसे पुल, भवन, पार्क, विद्युत पोल, पानी की टंकी या फुटपाथ — पर बिना अनुमति कोई भी प्रचार सामग्री न लगाई जाए। उन्होंने कहा कि शहर में अनधिकृत तरीके से बैनर, पोस्टर, पंपलेट या वॉल राइटिंग करना अब नगर निगम अधिनियम के उल्लंघन के अंतर्गत माना जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि ऐसे मामलों में दोषी व्यक्ति, संस्था या एजेंसी पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध प्रचार सामग्री न केवल शहर की सुंदरता को खराब करती है, बल्कि इससे साफ-सफाई व्यवस्था और यातायात संचालन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों और संस्थाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार के लिए पहले लिखित अनुमति प्राप्त करें। बिना अनुमति सामग्री लगाने पर जिम्मेदार पक्ष को अर्थदंड से बचाया नहीं जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन पूरी सख्ती से काम करेगा।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *